फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   असहायों में ही मिलती है नारायण की झलक

असहायों में ही मिलती है नारायण की झलक

Thu, 20 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
असहायों में ही मिलती है नारायण की  झलक
अनपरा। अनामिका स्मृति सेवा संस्थान द्वारा जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय औड़ी में बुधवार को सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामाग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कोल इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक आर एन सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं होता है। सभी को गरीब व असहायों की मदद करना चाहिए। हर नागरिक अपनी सामथ्र्य के हिसाब से बढ़-चढ़ कर ऐसे कार्योँ में भागीदारी करें तो समाज मे संतुलन बना रहता है। नर ही नारायण है, असहायों में ही नारायण की झलक मिलती है। जरूरत है सिर्फ उसे देखने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. वाई के मिश्रा ने कहा कि बच्चों व गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नहीं होता। संस्थान के सस्थापक बृजेश दूबे ने संस्थान के कार्यो पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने अनामिका के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यपक मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमारी, जय प्रकाश मौर्या, शीबा खातुन, मोनिका दुबे, अरूण कुमार गुप्ता, विवके कुशवाहा, राविया बेगम, लक्ष्मी पाण्डेय, रामचन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed