{"_id":"5c17e0cebdec2256b73ee53d","slug":"141545068750-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी मिली रेलवे पटरी, रोकी गई शक्तिपूंज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी मिली रेलवे पटरी, रोकी गई शक्तिपूंज एक्सप्रेस
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। युवक की सूझबूझ से एक बड़ा ट्रेन हादसा बच गया। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में रेलवे पटरी सोमवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में चटक गई। रेलवे ट्रैक से होकर अपने घर जा रहे एक युवक ने चटकी पटरी देखा। उसी दौरान ट्रेन को आते देख उसने एक स्कूली बच्चे का लाल रंग का स्वेटर दिखाकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस को रोका। चालक की सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत की। इसके चलते 40 मिनट तक परिचालन प्रभावित रहा।
सलैयाडीह ग्राम पंचायत का निवासी राकेश कुमार पासवान सोमवार की दोपहर साप्ताहिक बाजार के बाद रेलवे पटरी से होकर अपने घर पैदल जा रहा था। इस दौरान उसने ग्राम पंचायत में ही बियारी टोला के पास रेलवे की पटरी को चटका हुआ देखा। उसी समय दूसरी तरफ से शक्तिपुंज एक्सप्रेस को आते हुए देखकर वह घबरा गया। उसने पास से ही होकर गुजर रहे एक स्कूली बच्चे का लाल रंग का स्वेटर उतारा और हवा में लहराकर ट्रेन को रुकने का इशारा भी किया। लाल स्वेटर को देख शक्तिपुंज के चालक ने ट्रेन रोक दिया। उसने चालक को मामलेे की जानकारी दी।
करीब एक बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस रेलवे फाटक संख्या 46 व 45 के बीच में रुकी। इसके बाद ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन विंढमगंज को वॉकी टॉकी के जरिए रेलवे पटरी के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई ठाकुर प्रसाद ने अपने कर्मचारियों के साथ करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद रेलवे पटरी को सही किया। तब करीब एक बजकर 40 मिनट पर ट्रेन वहां से रवाना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक का ध्यान नहीं जाता तो रेलवे पटरी चटकने से हादसा भी हो सकता था। पीडब्लूआई ने बताजा कि ठंड से रेल की पटरी अचानक अपने आप चटक गई है। उसे सही कराकर रेलवे लाइन को चालू करा दिया गया है। प्रतिदिन रेलवे के कर्मचारियों से इसकी जांच भी कराई जाती है। घटना के बाद रेलवे के कर्मचारी ट्रेन रोकने वाले युवक का नाम पता लेकर चले गए।