{"_id":"5bfed53cbdec2241a43f89b9","slug":"141543427388-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभाओं में तेजी से हो रहा बेसलाइन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभाओं में तेजी से हो रहा बेसलाइन सर्वे
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा(सोनभद्र)।। 31 दिसंबर तक जिले को ओडीएफ करने के उद्देश्य से ग्राम सभाओं में बेस लाइन सर्वे के काम ने जोर पकड़ लिया है। अनपरा, औड़ी, रणहोर, कुलडोमरी, बांसी, ककरी, गरबंधा, परासी, कोहरौलिया, घरसड़ी, चिल्काडॉड़ आदि ग्राम सभाओं में 2011 की जनगणना में छूटे लाभार्थियों को आवास व शौचालय देने के लिए ब्लाक स्तर पर शुरू हुए।
बेस लाइन सर्वे में पात्रों के आवास पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल में सही पाये जाने पर पात्र व्यक्ति का आधार कार्ड लेकर आवास व शौचालय देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अनपरा ग्राम प्रधान चुन कुवर देवी ने बताया कि ग्राम सभा में 250 शौचालय बन चुके हैं। 81 शौचालय और बनने हैं जिसके लिए बेस लाइन सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शौचालय व आवास लाभार्थियों को दिये जा रहे हैं। पिपरी के ग्राम प्रधान सरदार मान सिंह ने बताया कि बेस लाइन सर्वे के आधार पर छूटे लोगों का नाम ब्लाक पर फीड किया जा रहा है। पिपरी ग्राम सभा में 180 शौचालय बन चुके हैं और 180 ही और बनने हैं। औड़ी की ग्राम प्रधान रन्नो देवी ने बताया कि 150 शौचालय बनाये जा चुके हैं। 220 शौचालय फंड के अभाव में रूके पड़े हुए हैं। कहा कि फंड आते ही शेष शौचालय के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।