{"_id":"5be9c5ecbdec22699b14a0fe","slug":"141542047212-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा निकाली गई, सात दिवसीय यज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा निकाली गई, सात दिवसीय यज्ञ शुरू
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्तियज्ञ आयोजित किया गया। सोमवार शाम को कलश यात्रा के साथ के साथ इसका शुभारंभ हो गया। सात दिवसीय इस भक्तियज्ञ में वृंदावन धाम मथुरा से पधारे श्री ब्रजरज दास जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय पाठ करेंगे।
सोमवार को विधि-विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा के बाद यज्ञाचार्य श्री ब्रजरज जी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुगण धर्मशाला के पास स्थित सरोवर पहुंचे। यहां श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों ने मंत्रोच्चारण के बीच 51 कलशों में जल भरा और कलश यात्रा निकाली गई। पुरानी बाजार, मेन तिराहा, दुर्गा मंदिर तिराहा, शिवद्वार मार्ग, राबर्ट्सगंज मार्ग होते हुए कलश यात्रा पुन: यज्ञ मंडप में पहुंची। यज्ञ मंडप में विधि-विधान के साथ मंडप प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की गई और पवित्र कलशों की स्थापना की गई। ब्रजरज जी महाराज ने बताया कि 13 नवंबर से 19 नवंबर तक सायं तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक भगवान श्रीकृष्ण एवं आदिशक्ति माता राधारानी की लीलाओं पर आधारित श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय पाठ वर्णन और विश्लेषण किया जाएगा। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव कुमार, अशोक कुमार अग्रहरि, प्रसून कुमार, अशोक उमर, राजकुमार उमर आदि रहे।