{"_id":"5bdc91a5bdec2269385b6843","slug":"141541181861-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में घटतौली के पकड़े गए 240 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में घटतौली के पकड़े गए 240 मामले
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सामानों की खरीद में ग्राहक अक्सर घटतौली के शिकार होते हैं। दुकानदार मनमानी तरीके से सामानों की तौल करते हैं। अधिकत्तर दुकानों पर प्रति एक किग्रा सामानों में 10 से 25 ग्राम तक की घटतौली होती है। ग्राहक जब कभी कहीं दूसरी दुकानों पर सामानों की तोल कराते हैं तो दो दुकानों के तोल में अंतर आ जाता है। इस पर कार्रवाई करने वाला बाट-माप विभाग ने साल भर में 2400 से अधिक दुकानों पर छापेमारी कर 240 घटतौली के मामले पकड़े है। विभगीय अभियंता द्वारा घटतौली करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के लिए सम्मन आदेश निर्धारित किया जाता है।
घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला बाट-माप विभाग जब पर्व नजदीक आता है तभी सक्रिय हो जाता है। दीपावली पर्व को देखते हुए बाट-माप विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किराना, मिष्ठान समेत अन्य दुकानों पर छापेमारी कर घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अचानक विभाग की सक्रिय होने पर घटतौली करने वाले भी सर्तक हो गए है। बाट-माप विभाग दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर 2017 से एक नवंबर 2018 तक राबर्ट्सगंज, शाहगंज, घोरावल, मधुपुर, करमा, चोपन, चुर्क, रामगढ़, वैनी, ओबरा, डाला, दुद्धी, विण्ढमगंज, कोन, म्योरपुर, अनपरा, बीना, शक्तिनगर, बीजपुर, बभनी समेत अन्य शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 2400 से अधिक, किराना, मिष्ठान, सब्जी, फल समेत अन्य दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान घटतौली करने के आरोप में 240 दुकानदार पकड़े गए। बाट-माप अधिकारी यादवेंद्र सिंह ने कहा कि घटतौली करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।