फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छावनी में तब्दील हुआ जिला अस्पताल, चोपन कस्बा

छावनी में तब्दील हुआ जिला अस्पताल, चोपन कस्बा

Fri, 26 Oct 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
छावनी में तब्दील हुआ जिला अस्पताल, चोपन कस्बा
सोनभद्र। चोपन के चेयरमैन इम्तियाज अहमद की हत्या के बाद जिला अस्पताल और चोपन कस्बा पुलिस की छावनी के रूप में तब्दील हो गया। सुबह जैसे ही लोगों को हत्या की खबर मिली लोग भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचने लगे। देखते-देखते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं दलीय सीमा तोड़ सभी जनप्रतिनिधि और सभी दलों के लोगों के अस्पताल में पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर यहां कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी। शव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के पैनल ने किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या की खबर पर सुबह सात बजे से ही जिला अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। घटना की सूचना पाकर कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के पदाधिकारी वहां पहुंच गए। डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी किरीट राठोड ने भी अस्पताल में स्थितियों का जायजा लिया। लोगों की आती भीड़ को देख एसपी ने अस्पताल में कई थानों की पुलिस के साथ ही अस्पताल गेट पर पीएसी जवानों को तैनात कर दिया था। सभी दलों के नेता हत्या की इस घटना के जल्द खुलासे की मांग कर रहे थे। माहौल खराब न हो, इसको लेकर भी प्रशासनिक और पुलिस के अफसर सतर्क रहे। शव का जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए अफसर प्रयास में दिखे। डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों डॉ. केके सिंह, डॉ. संदीप, डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. पीके सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि दोनों पैरों के जांघ में गोली लगकर पार हुई। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते चेयरमैन की मौत हुइ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed