{"_id":"5b65ee144f1c1b096a8b5403","slug":"141533406740-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिम्स से परियोजना की होगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लिम्स से परियोजना की होगी सुरक्षा
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक केके सिंह ने शनिवार को रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। केके सिंह ने कार्यकारी निदेशक मनोज सक्सेना के साथ कंट्रेक्ट लेबर इंफोर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (क्लिम्स) के उपकरणों का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी मौजूद रहे।
क्लिम्स के बारे में श्रमिकों को जानकारी दी गई। कहा कि श्रमिकों और अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं के कर्मचारियों का डाटा इस सिस्टम में फीड रहेगा। यह उपकरण प्लांट के मुख्य द्वार पर ही प्रवेश करने के दौरान फिंगर प्रिंट, फेस रीडिंग या कार्ड रीडिंग के माध्यम से सिग्नल लेगा। फीड डाटा के अतिरिक्त अन्य कोई प्रवेश की कोशिश करेगा तो सिस्टम तुरंत सिग्नल देगा। इससे प्लांट की सुरक्षा तो होगी ही, साथ ही श्रमिकों के अंदर प्रवेश करने तथा टाइमिंग आदि का डाटा भी अपडेट होता रहेगा। कार्यकारी निदेशक ने ऐश डाईक तथा प्लांट का भ्रमण किया। यहां महाप्रबंधक प्रचालन रंजन कुमार, एके केसरी, जीसी चौकसे, सहायक समादेष्टा सुशील कुमार आदि रहे ।