फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खनिज फाउंडेशन से विकास की तैयार करें कार्ययोजना

खनिज फाउंडेशन से विकास की तैयार करें कार्ययोजना

Tue, 08 May 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खनिज फाउंडेशन से विकास की तैयार करें कार्ययोजना
सोनभद्र। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद, प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें खनिज फाउंडेशन से स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जल्द वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश डीएम अमित कुमार सिंह ने संबंधितों को दिया। कहा कि, जरूरी कार्यों को विशेष तरजीह दी जाए।
विज्ञापन

जिला खनिज निधि से जरूरी, जरूरतों के काम शुद्ध पेयजल, सोलर लाइट, सोलर पंप, खेल संरचना, स्मार्ट क्लासेज के अलावा जनप्रतिनिधियों के सुझाये गये कार्य कराएं जाएं। निधि के धन का सदुपयोग अधिकृत कार्यदायी संस्था से कराया जायेगा और किसी भी काम का ई-टेंडर अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। शासन की मंशानुसार दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा। बैठक में निर्णय हुआ कि खनन क्षेत्रों में करने वाले मजदूरों को उनके आवासीय व्यवस्था से खनन क्षेत्र, कार्य स्थल तक ले जाने व वापस लाने की जिम्मेदारी खननकर्ता, पट्टाधारक की होगी। उन्होंने कहा कि श्रम नियमों के अनुसार मजदूरों को उनका अधिकार दिया जाए और उनके पारिवारिक परिस्थितियों का भी ध्यान रखा जाय। मजदूरों का पंजीकरण श्रम विभाग में जरूर होना चाहिए। बैठक में सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सीएमओ एसपी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डिप्टी कलेक्टर विशाल यादव, ज्येष्ठ खान अधिकारी एसके दास मौजूद रहे।
विज्ञापन



वन विभाग विकास कार्यों में करे सहयोग
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें वन क्षेत्रों में होने वाले विद्युतीकरण, सड़कों के निर्माण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वन विभाग नियमानुसार विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग करे। वन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग व विद्युतीकरण का कार्य नियमानुसार पूरा कराया जाए। कहा कि वन क्षेत्रों को सुरक्षित रखते हुए उनमें निवास करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए विद्युतीकरण व सड़कों का निर्माण जरूरी है। वन विभाग से अनुमति प्राप्त करने के लिए समय से ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अनुमति प्राप्त करने बाद वन क्षेत्रों में विकास कार्य किये जाएं। वन विभाग के अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ ही बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग के साथ ही अन्य विकास कार्यों से जुड़े विभागों को सहयोग देकर विकास कार्यों को नियमानुसार पूरा कराएं।


डीएम की अध्यक्षता में आज होंगी कई बैठकें
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में आठ मई को डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कई बैठकें होंगी। दोपहर साढ़े 12 बजे से जिला बंधु की बैठक, दोपहर बाद ढाई बजे से जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक और तीन बजे से मासिक स्टाफ बैठक होगी। यह जानकारी सूचना विभाग ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed