फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेंदू पते की उपज का आंकलन करने में जुटे अधिकारी

तेंदू पते की उपज का आंकलन करने में जुटे अधिकारी

Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तेंदू पते की उपज का आंकलन करने में जुटे अधिकारी
दुद्धी। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने से तेंदू के पत्ते का अच्छे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लौंगिंग वन प्रभाग रेनुकूट के अधिकारियों द्वारा दुद्धी तहसील के विभिन्न जंगलों में वन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने जंगलों का भ्रमण कर तेंदू पत्ते की उपज का आकलन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभागीय लौंगिंग अधिकारी श्रीनिवास राव ने बताया कि इस बार मौसम को देखते हुए 15 मई से क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में तुड़ान शुरू कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इस बार दुद्धी तहसील क्षेत्र में तेंदू के पत्ते की तुड़ान के लिए 424 फड़ों पर तेंदू के पत्ते के खरीदारी की जाएगी। इसके लिए 15 सेक्शन अधिकारी और 102 इकाई अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार निगम ने एक लाख दो हजार मानक बोरा तेंदू पत्ते की तुड़ान का लक्ष्य रखा है। 11 सौ मानक बोरे का तुड़ान का भुगतान श्रमिकों को नकद किया जाएगा। इससे अधिक के तुड़ान करने वाले श्रमिकों का भुगतान बैंक से आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। इस बार तेंदू के पत्ते की तुड़ान में 46000 मजदूर लगेंगे। उन्होंने बताया कि मजदूरों को पानी पीने के लिए 1436 छागल श्रमिकों में वितरित किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed