फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जसौली सिंचाई, सेमरिया पंप कैनाल के निर्माण की मांग

जसौली सिंचाई, सेमरिया पंप कैनाल के निर्माण की मांग

Mon, 09 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जसौली सिंचाई, सेमरिया पंप कैनाल के निर्माण की मांग
नगवां ब्लॉक में सूखे की समस्या से निजात दिलाने के लिए सेमरिया पंप कैनाल परियोजना के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रीय किसानों ने सोमवार को नगवां ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एडीओ पंचायत हरिशंकर देव पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद से ही नगवां ब्लॉक के मैदानी क्षेत्र के किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। यहां के 40 से 50 गांव सिंचाई सुविधाओं से वंचित हैं। अब यहां का किसान अपनी समस्याओं को लेकर मुखर होने के साथ ही आंदोलित हो चुका है। विमलेश कुमार सिंह व पारस नाथ मौर्या ने कहा की सेमरिया पंप कैनाल के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी कई वर्ष से मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार चुनाव में विभिन्न पार्टियां जसौली व सेमरिया पंप कैनाल परियोजना के निर्माण को लेकर लंबे चौड़े वादे करती हैैं लेकिन चुनाव के बाद मुद्दा भूल जाती हैं। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। राजनीतिक दलों व नेताओं को नगवां के लोगों को इसका जवाब देना होगा। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत जिला प्रशासन से सेमरिया पंप कैनाल के निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराने व जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। धरने में रामउग्रह नरायन, लालमनी सिंह, महेंद्र जायसवाल, शंभूनाथ निषाद, रामदुलारे जायसवाल, छोटेलाल मौर्य, रामदुलारे विश्वकर्मा, मोहरपति यादव, नंदलाल गिरि, प्रभु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed