{"_id":"5a919aa44f1c1b8e238ba933","slug":"141519491748-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक फेल होने पर ट्रक पहाड़ी से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक फेल होने पर ट्रक पहाड़ी से टकराया, चालक की मौत
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार को ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक चट्टान से टकरा गया। दुर्घटना में चालक प्रकाश सिंह (35) की मौत हो गई। खलासी समेत दो लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना होने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया था।
सुबह करीब साढ़े सात बजे मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर मूंग लदा एक ट्रक पहाड़ी से टकरा कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक राजस्थान के जिला सूरत थाना गंगानगर के रहने वाले चालक प्रकाश सिंह पुत्र जसकरण सिंह की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के दलवांग थाना क्षेत्र के चकसोधा निवासी घायल सुखजिंदर सिंह और बलदीप सिंह को जिला अस्पताल ले गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के सामानों को किनारे करवा कर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सूरतगढ़ से मूंग का बीज लेकर ट्रक रांची जा रहा था। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घायलों की सुपुर्दगी में देकर एंबुलेंस से उनके घर भेजवा दिया गया है।