{"_id":"5a6e1a954f1c1b8e238b5509","slug":"141517165205-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल का टैंक फटने से ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल का टैंक फटने से ट्रक में लगी आग
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (डाला)। हाथीनाला वन रेंज कार्यालय के समीप रविवार को अनियंत्रित होकर बालू लदा एक ट्रक पलट गया। डीजल का टैंक फटने से ट्रक जलने लगा। वाहन से कूद कर चालक और खलासी ने अपनी जान बचाई। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हाथीनाला वन रेंज कार्यालय के समीप रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुद्घी की तरफ से बालू लोड कर एक चोपन की ओर जा रहा ट्रक पलट गया। ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग लग गई। संयोग रहा कि ट्रक से चालक, खलासी कूद गए थे। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गजानंद यादव ने फायर कर्मियों को सूचना दी। खबर मिलने के करीब पौने एक घंटे बाद मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। आग से ट्रक का केबिन, टायर आदि जलकर राख हो गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक में आग लगने के बाद चालक व खलासी कूद कर भाग गए। इस नाते उनका नाम और पता नहीं चल सका।