{"_id":"5a4524c74f1c1b4a018b46a0","slug":"141514480839-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम ठप कर काला दिवस मनाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम ठप कर काला दिवस मनाने की दी चेतावनी
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । एनसीएल में ओवर बर्डेन हटाने वाली निजी कंपनी में स्थानीय विस्थापितों व युवा बेरोजगारों को काम दिलाने की मांग पूरी न होने से माहौल गरमाता जा रहा है। सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने निजी कंपनी के खिलाफ 21 जनवरी को काम ठप कर काला दिवस मनाने का ऐलान किया है।
क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर 21 जनवरी को निजी कंपनी में काम ठप करने की चेतावनी दी गई है। इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए चिल्काझील मे बीते दिनों हुई बैठक में रणनीति बनाई गई। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक रोशनलाल यादव ने बताया कि एनसीएल की खडिय़ा परियोजना में ओबी हटाने का काम कर रही निजी कंपनी को दुद्धीचुआ में भी काम मिला है। जहां कंपनी की तरफ से कुछ लोगों को रखा भी गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए वे अप्रैल से आंदोलन कर रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बार आर-पार लड़ाई की योजना बनाई गई है। प्रधान महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी, कृष्ण गोपाल, उमेशलाल, सुखेंद्र, शीतला प्रसाद, शिवम, कामेश्वर, परमानंद, दिलीप, लक्ष्मन, अभिषेक, विशाल, अरूण आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए जन समर्थन में जुट गए हैं।