{"_id":"5a43eca54f1c1b09788b532d","slug":"141514400933-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में कक्षा पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म हुआ। घटना के आठ दिन बीतने के बाद बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की खोजबीन करने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे के आंख का ऑपरेशन कराने एम्स हास्पिटल दिल्ली गया था। मंगलवार को घर लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई तो घटना का पता चला।
तहरीर में पिता ने बताया कि घर में नाबालिग दो बच्ची थी। 20 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे उसकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली उसकी बेटी पड़ोस केे घर में किसी काम से गई थी। महिला उसे घर में अपने लड़के को जगाकर बुलाने के लिए भेजी। युवक को जगानेे के लिए बच्ची पहुंची तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की सूचना घरवालों को देने पर दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन दर्द से कराह रही बच्ची से रहा नहीं गया और उसने गांव के एक महिला को आपबीती बताई। उक्त महिला ने बच्ची का उपचार कराने के साथ ही मोबाइल से उसके मां-बाप को घटना की सूचना दी। दिल्ली से लौटने के बाद पीड़िता को लेकर उसके मां-बाप कोतवाली पहुुंच कर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म करने वाले मनीष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीड़िता का मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवा गया है। उधर, आरोपी के घरवाले पीड़िता के मां-बाप से सुलह समझौता करने की बात कर रहे थे।