फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सोबाए: ओम प्रकाश अध्यक्ष, लालता प्रसाद बने महामंत्री

सोबाए: ओम प्रकाश अध्यक्ष, लालता प्रसाद बने महामंत्री

Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सोबाए: ओम प्रकाश अध्यक्ष, लालता प्रसाद बने महामंत्री
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के लिए हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। कुल 819 वोटरों में से 747 ने मतदान किया था। इसमें अध्यक्ष पद पर 469 वोट हासिल कर ओम प्रकाश पाठक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। महामंत्री पद पर विजेता लालता प्रसाद पांडेय को 301 मत मिला। जबकि कोषाध्यक्ष पर पर अनिल कुमार सिंह ने 380 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। विजयी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर समर्थकों ने स्वागत और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि आठ चक्रों में मतगणना कराई गई। सात चक्रों में 100-100 मतों तथा आठवें चक्र में सिर्फ 47 मतों की गिनती कराई गई। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश पाठक को 469 मत जबकि रमेश राम पाठक को 268 मत मिला। इस प्रकार से 201 मतों से ओमप्रकाश पाठक विजयी घोषित किए गए। वहीं महामंत्री पद पर लालता प्रसाद पांडेय को 301 मत, अंशुमान सिंह को 174 मत, सत्यदेव पांडेय को 138 मत तथा सच्चिदानंद शुक्ल को 82 वोट मिला। इस प्रकार से लालता प्रसाद पांडेय 127 मतों से विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में अनिल कुमार सिंह को 380 मत तथा सुरेश कुमार पाठक को 358 मत मिला। इस प्रकार से अनिल कुमार सिंह 22 मतों से विजयी रहे। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर तीन बजे तक सभी परिणाम आ गए। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष केएन मिश्रा, सदस्य प्रभाकर राम पाठक, भोला सिंह यादव, तेज प्रताप मिश्र एवं गुलाब प्रसाद मिश्र, निवर्तमान अध्यक्ष पीएन पांडेय ने सकुशल चुनाव संपन्न होने पर बधाई दी। इसके अलावा पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसबीए चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि 20 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर दो पद हरिओम सेठ और अनिल कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे दो पद विवेक कुमार मालवीय एवं आलोक कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन नरेंद्र नाथ चौबे, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रजनीश कुमार चौबे एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन महाराज तिवारी निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार से कार्यकारिणी वरिष्ठ में आनंद किशोर जायसवालए सेराज अख्तर खानए सुशील कुमार चौबे, पवन कुमार शर्मा, रोहित कुमार चौबे एवं गणेश प्रजापति तथा कार्यकारिणी कनिष्ठ में दीपेश कुमार दीक्षित, दीपक कुमार केशरी, विनोद कुमार जायसवाल, ललित नारायण सिंह, अनिल कुमार चौरसिया एवं विजस्य प्रकाश मालवीय भी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed