{"_id":"5a3d48244f1c1b686a8bb49c","slug":"141513965604-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को दिया गया आवास, जांच में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को दिया गया आवास, जांच में खुली पोल
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। दुद्धी ब्लॉक के निमियाडीह और दिघुल गांव में शुक्रवार को डीपीआरओ आर के भारती ने विकास कार्यों की जांच की। सार्वजनिक स्थानों की जगह कई के घरों मेें सोलर लाइट लगी मिली। प्रधानमंत्री आवास के लिए कई अपात्रों का चयन किया गया है।
डीपीआरओ ने बताया कि नमियाडीह में वित्तीय वर्ष में आवंटित 89 आवासों में से 80 प्रतिशत तक आवास अपात्रों को आवंटित किया गया है। ज्यादातर सोलर लाइट सड़क, चौराहे पर न लगाकर लोगो के घरों में लगा दी गई है। निर्माणाधीन शौचालय की स्थिति 70 प्रतिशत तक खराब है। दो से तीन हजार वर्ग फूट में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं जो अपने आप में विरोधाभास है। नफीस, वीरेंद्र के घर में सोलर लाइट लगी मिली। संजय को आवास दिया गया है जबकि लाभार्थी आठ कमरों के घर का निर्माण कर रहे थे। दस कमरों के मकान का निर्माण आवास के लाभार्थी सफीकुल आवास के लाभार्थी का हो रहा था। डा.ॅ मुख्तार के ांगन में सोलर लाइट लगी मिली। दिघुल गांव में इस सत्र में 135 शौचालय बने है, जिसमें ज्यादातर शौचालयों में एक ही गढ्ढे हैं, जबकि नियमानुसार दो गढ्ढे बनने चाहिए। प्रधान को हरिशंकर 15 दिनों के अंदर शौचालयों को मानक अनुरूप ठीक कराने के निर्देश दिया गया है। कहा कि निमियाडीह गांव में सरकारी धन का बड़े पैमाने की बंदरबाट हुई है इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।