{"_id":"59f227834f1c1bc1678b79db","slug":"141509042051-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्री केंद्रों पर किसानों को पूरे मूल्य पर मिलेंगे बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्री केंद्रों पर किसानों को पूरे मूल्य पर मिलेंगे बीज
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कृषि विभाग की ओर से संचालित किसान पारदर्शी योजना की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस यादव ने बताया कि रबी की फसल के प्रमाणित बीज शासन की ओर से अधिकृत बीज बिक्री केंद्रों के माध्यम से किसानों को पूरे मूल्य पर बेचे जाएंगे और अनुदान की धनराशि डीवीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, यूपी एग्रो, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम, इफको, कृभको, राष्ट्रीय बीज विकास निगम आदि बीज बिक्री केंद्र शासन की ओर से अधिकृत हैं। जिन किसानों को वर्ष 2015-16 रबी में अनुदानित बीज बिक्री किया गया था उन्हें वर्तमान रबी वर्ष 2017-18 में अनुदानित बीज सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थाओं के बिक्री केंद्रों से बिक्री किया जाएगा। सरकार की ओर से गेहूं एवं जौ की फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के लिए प्रमोशनल प्रजातियों के प्रमाणित बीजों पर राज्य सरकार की ओर से 400 प्रति कुंतल की सीमा बढ़ाकर 600 प्रति कुंतल कर दिया गया है। किसानों को 1600 रुपये प्रति कुंतल की दर से अनुदान की सुविधा डीवीटी के माध्यम से मिलेगी। उप कृषि निदेशक ने बिक्री केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसान पारदर्शी योजना के तहत पात्र किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। इसके अलावा किसानों के पंजीकरण को उनके आधार नंबर से लिंक कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में समय से भेजी जाए। कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले कार्मिक दंडित किए जाएंगे।