{"_id":"59aeee0f4f1c1b98078b46f2","slug":"141504636431-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में संदिग्ध हाल में संतलाल की हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हत की पत्नी कल्लो की तहरीर पर सौतेले बेटे गुलाब सहित दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कल्लो का कहना है कि तीन जून को उसके पति की तबीयत खराब हो गई। इलाज कराने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये लेने के लिए अपने बेटे के घर डाला चली गई। रात्रि करीब दस बजे पति ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि दूसरी पत्नी का बेटा गुलाब अपने एक साथी के साथ संपत्ति हड़पने की नियत से उसका गला दबाकर हत्या करना चाहता है। रात में ही कल्लो सपरिवार रिजर्व वाहन करके अपने घर मुसही पहुंची। वहां जाने पर देखी कि उसका पति घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ है। छूने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। कल्लो की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बिसरा पिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कल्लो के सौतेले बेटे गुलाब और महेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।