{"_id":"59ad98d54f1c1b08278b50a2","slug":"141504549077-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (चुर्क)। सोमवार को चुर्क वन रेंज में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। फोर्स के साथ सदर एसडीएम विशाल यादव और सीओ सिटी विवेकानंद तिवारी ने जेसीबी से वन विभाग की भूमि पर बने दर्जन भर पक्के और कच्चे मकानों को धराशायी करा दिया। इसी तरह जेसीबी और ट्रैक्टरों से वन विभाग की भूमि में फसलों को भी रौंद दिया गया। इस तरह पचास बीघे भूमि को मुक्त कराया गया।
सुबह करीब दस बजे चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सटे वन विभाग की भूमि पर वर्षों से अवैध ढंग से बने मकानों को गिरवाने के लिए पीएसएसी के साथ एसडीएम, सीओ, राबर्ट्सगंज कोतवाल राजीव मिश्रा, ओबरा वन रेंज के रेंजर एवी सिंह चुर्क वन रेंज के रेंजर जगदीश सिंह दलबल संग पहुंचे। अतिक्रमणकारियों को बाहर कर जेसीबी से मकानों को ढहाने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान बस्ती मेें अफरा-तफरी मची रही। मकानों को गिराने के बाद एसडीएम ने सोन लिफ्ट नहर से सटे वन विभाग की भूमि पर फसलों को जेसेबी और ट्रैक्टरों से रौंदवा दिया। यह देख अतिक्रमणकारी जंगल में भाग निकले। वहां से कार्रवाई करने के बाद पुन: ढहाई गई बस्ती में फोर्स पहुंची और पौधरोपण के लिए गड्ढों को खुदवाया। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि दोबारा वनभूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।