फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   140 people sent home with masks from roadways buses

रोडवेज बसों से 140 लोगों को मास्क लगाकर भेजा घर

Wed, 06 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
140 people sent home with masks from roadways buses
सोनभद्र। जिले के 14 क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों की जांच में बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत मिलने पर पांच और लोगों के सैंपल बीएचयू भेजे गए हैं। पांच और लोगों की रिपोर्ट भी आई है। अब तक 414 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके हैं। इनमें से 360 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। उधर, कोरोना के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉक डाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 140 लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर रोडवेज की बसों से गैर प्रांत/जिलों में उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन

लॉक डाउन का तीसरा चरण चल रहा है। प्रशासन की सख्ती िके चलते अभी तक यहां कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। इस नाते जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है। इस बीच लाकडाउन के तीसरे चरण में जिला प्रशासन लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में क्वारंटीन किए गए लोगों को रोडवेज की बसों से उनके घर भेजा जा रहा है। गैर जिलों एवं प्रांतों से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही उनको होम क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सदर एसडीएम यमुनाधर चौहान ने संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज, आरआर पालिटेक्निक कॉलेज हिंदुआरी समेत अन्य क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 140 लोगों को रोडवेज की बसों से उनके घर भेजा गया। वहीं, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी शहरी और ग्रामीण इलकों में भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लेते रहे। डीपीआरओ आरके भारती ने ग्राम प्रधानों को गांवों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए साबुन आदि का इंतजाम कराया है। बीडीओ, एडीओ पंचायतों को क्षेत्रों में भ्रमण कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए निमार्ण का कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed