फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   14 malaria victims referred to district hospital from Makra

मकरा से 14 मलेरिया पीड़ित जिला अस्पताल रेफर

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
14 malaria victims referred to district hospital from Makra
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते डीपीआरओ विशाल सिंह। - फोटो : SONBHADRA
मकरा ग्राम पंचायत में बीमारी का कहर जारी है। मंगलवार को 14 मलेरिया पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी तरफ सफाई के अलावा शुद्ध पेयजल का गांव में वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी विकास (3) पुत्र शोभनाथ, आकाश (7) पुत्र शोभनाथ, पार्वती (8) पुत्री विरसा, शिवपूजन (10) पुत्र तुलसीराम, रामप्रसाद (43) पुत्र रामलाल, सरिता (20) पुत्री राजाराम, रंजू (5) पुत्र रामभगत, सुंदरी (72) पत्नी प्रेमकुमार (80) पुत्र सोमारू, राजपति (45) पत्नी राजाराम, सत्यनारायण (30) पुत्र तिलकधारी, रामनरेश (25) पुत्र रामबली, रेशमा (ढाई वर्ष) पुत्री रामनाथ, सोहागी देवी (60) मलेरिया से ग्रसित थे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआरी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, गांव में शुद्ध पेयजल के लिए औद्योगिक संस्थानों द्वारा पेयजल की आपूर्ति की जा रही है तथा साफ सफाई के अलावा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।गांव में मंगलवार को पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेम सिंह ने सौ ग्रामीणों में मच्छरदानी का वितरण भी किया।
विज्ञापन

मकरा गांव में कराया गया डीडीटी का छिड़काव
जिलाधिकारी टीके शिबू के निर्देशन में में मंगलवार को मकरा गांव में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने बताया कि जिला स्तर से नामित टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों को देखा गया और नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर लोगों को मच्छरदानी व दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को निर्देशित किया कि गांवों में डीडीटी का छिड़काव लगातार किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों/टोलो में नागरिकों का उपचार चिकित्सकीय टीम निरंतर शिविर लगाकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में नियमित कराएं सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव
स्थानीय विकास खंड में बेहतर साफ-सफाई एवं व्यापक स्तर पर एंटी लारवा के दवा के छिड़काव कराने के मद्देनजर मंगलवार को डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की। म्योरपुर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में ग्राम पंचायत वार सफाई, सोख्ता गड्ढा, हैंडपंप की मरम्मत और एंटी लार्वा के छिड़काव की समीक्षा हुई।

डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम प्रधान और सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में जहां बड़ी मशीन सैनिटाइजेशन के लिए हैं उन मशीनों को लगाकर व्यापक रूप से एंटी लार्वा की दवा तीन दिन के अंदर छिड़काव करवाए। उन्होंने सभी सचिव एवं प्रधान को निर्देशित किया कि जो भी हैंडपंप खराब हैं उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए। झाड़ियों की कटाई एवं साफ सफाई के लिए तीन दिन का अभियान चलाकर कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान अपने ग्राम पंचायत में बेहतर साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव कराएं, जिससे ग्राम पंचायत में मच्छरों से होने वाले बीमारी न फैल सके और हैंडपंप के अगल-बगल पानी न इकट्ठा हो। बैठक में बीडीओ शिव नारायण सिंह, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, डीपीसी अनिल केशरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed