{"_id":"5ccf26d5bdec2207836077f3","slug":"131557079765-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर हुई गेंहू खरीद की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर हुई गेंहू खरीद की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में अब तक करीब 15248 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत पहुंच रही है कि कुछ व्यापारी किसान बन कर क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने तीनों तहसील के उपजिलाधिकारियों को क्रय केंद्रों पर किन-किन किसानों से कितनी गेहूं की खरीद हुई इसकी जांच करने का निर्देश दिया है।
जिले में वर्ष 2019-20 में 54500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य है। राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के 63 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं का क्रय किया जा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 2450 किसानों से 15248 मीट्रिक टन गेंहू खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी आरटीजीएस के माध्यम से गेहूं विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान उनके बैंक खाते में करा रहे है। कुछ दिन पूर्व किसी ने एडीएम को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया कि कई केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर कुछ व्यापारी किसान बनकर अपना गेहूं बेचकर सरकारी दर पर भुगतान कराने की फिराक में है। जबकि केंद्रों पर किसान गेहूं बेचने के लिए बारी का इंतजार कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम को अपने-अपने केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर गेहूं क्रय की जांच करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जांच के दौरान अगर शिकायत सही निकली तो संबंधित केंद्र प्रभारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कहा कि जिला विपणन अधिकारी को शासन के मंशानुसार केंद्रों पर किसानों को सुविधाएं मुहैया कराते हुए गेहूं का क्रय कर भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है।