{"_id":"5cc9d579bdec22070f67e130","slug":"131556731257-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता, स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता, स्कूल चलो अभियान की निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। स्थानीय ब्लॉक के न्याय पंचायत बरवाटोला में बुधवार को बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील भी की। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक विद्यालय चक चपकी से रैली को रवाना किया।
रैली में बच्चों ने अभिभावकों को अपने बच्चे का नामकरण और मतदान के महापर्व मे शामिल होने की अपील किया। गांव के सभी कस्बों, टोले होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मोड़ तक रैली पहुंची। इस रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय चपकी, प्राथमिक विद्यालय हथियार के साथ ही प्राथमिक विद्यालय चपकी और प्राथमिक विद्यालय महुअरिया के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। बच्चों ने टोली बनाकर घर-घर जाकर 19 मई को मतदान करने की अपील अभिभावकों से की। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता पर्ची भी घर-घर जाकर लोगों में वितरित किया। इस मतदाता जागरूकता अभियान रैली में न्याय पंचायत प्रभारी संदीप कुमार सिंह मतदाता जागरूकता गीत गाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए सभी का दिल जीत लिया। इस रैली में प्राथमिक व जूनियर के करीब दो सौ बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मतदाता जागरूकता अभियान के रैली के माध्यम से लोगों को 19 मई को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। रैली में आशीष कुमार सिंह, नंदलाल पांडेय, अमित कुमार, आलोक मिश्रा, अखिलेश कुमार, नसीम अहमद, रामनगीना यादव, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, अफजल अहमद मौजूद रहे।