फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधूरा है आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण

अधूरा है आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण

Thu, 28 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
अधूरा है आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
रामगढ। चतरा ब्लॉक क्षेत्र में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र धन न मिलने से अधर में लटके हुए हैं। ब्लॉक में कुल आठ केंद्र का भवन निर्माण होना है। इसमें रामगढ़ एक, जगदीशपुर दो, कुसुम्हा, कसारी, नौडिहा, मगरहथा, पकरहट में भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है, लेकिन धन न मिलने से कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत के प्रधानों ने करीब आधा कार्य कराने के बाद निर्माण बंद करा दिया है। प्रधानों का कहना है कि धन नहीं मिलेगा तो कार्य नहीं हो पायेगा। जब पंचायत ने अपना धन खर्च करके आधा निर्माण कार्य करीब करा दिया है। प्रधानों का कहना है कि पूर्व जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि धन की परेशानी नही होगी और संबंधित लोगों को निर्देश भी दिया था, लेकिन उनके जाते ही निर्देश धरा रह गया। खंड विकास अधिकारी चतरा रमाकांत सिंह ने कहा कि पूर्व में रहे बीडीओ ने वित्तीय स्वीकृति नहीं दी इस नाते धन नहीं मिल सका। जल्द ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed