{"_id":"5c251883bdec2256f03e9a61","slug":"131545934979-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ने किया शौचालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ ने किया शौचालय का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक के महुली ग्राम सभा में ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को शौचालय की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण कर सम्बंधितों को दिशा-निर्देंश दिया।
ग्राम सभाओं में शौचालय निर्माण में लगातार अनियमितता बरती जा रही है। इसकी ग्रामीणों ने डीपीआरओ से शिकायत की थी। इसी के निमित्त मौका मुआयना करने पहुंचे डीपीआरओ आर के भारती ने महुली ग्राम सभा में निरीक्षण कर अधूरे शौचालयों को 10 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश मातहतों को दिया। उन्होंने कहा कि शौचालय के लाभार्थियों के खाते में पैसा है, उसका उपयोग शत-प्रतिशत कराया जाये। जांच के दौरान शौचालय निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गयी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में शौचालय नहीं बना तो संबंधितों पर कार्रवाई की जायेगी। शौचालय निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दूबे आदि ग्रामीण मौजूद थे।