सोनभद्र। जिले के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को पूर्व संध्या पर क्रिसमस पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें सेंटाक्लॉज की वेषभूषा में आए बच्चों ने एक दूसरे को चॉकलेट आदि तरह-तरह के उपहार बांटे और खुशियां मनाईं। यहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी की। सनबीम स्कूल राबर्ट्सगंज में प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस क्रिसमस त्योहार के रुप में मनाया गया। शुरूआत गायत्री महामंत्रोच्चार से हुआ। प्रधानाचार्य सुशील पांडेय, निदेशक संदीप चौरसिया, दिब्या चौरसिया, रितेश चौरसिया, शालिनी चौरसिया, मुकेश सिंह, आरती सिंह ने बच्चों सच्चाई व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सेंटाक्लाज के परिधान में आए बच्चों ने लोगों का मनमोह लिया। विद्यालय में भिन्न-भिन्न गानों पर बच्चों ने उल्लास पूर्वक नृत्य किया। यहां तृषा, अंशिका, नलिनी, काश्वी, यश्वी, आयुष्मान, कृतिका मौजूद रहे। उधर दी आर्यंस एकेडमी संत नगर में भी क्रिसमस त्योहार धूमधाम से मना। प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने बच्चों को क्रिसमस डे व जीजस के जन्मदिन की जानकारी दी। प्रबंधक विनोद जालान ने बच्चों को ईसामसीह के जीवन को प्रेम और बलिदान का प्रतीक बताया। यहां बच्चों को उपहार दिए। इस दौरान सुषमा पांडेय, रीतु चतुर्वेदी, नेहा यादव, प्रतिमा, रानी तिवारी, रोमा, आरती चौबे, अफसाना, उमाकांत दूबे, नवीन कुमार पांडेय, योगेश नरायन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्रा, राजेंद्र मेहता मौजूद रहे। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल राबर्ट्सगंज में क्रिसमस उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वैष्णवी, अमित, युवराज ने राजा का किरदार निभाया। दिव्यांगी ने मेरी और ऋषभ ने जोसेफ का किरदान निभाया। प्रधानाचार्य प्रियंका फिलिप्स ने क्रिसमस का महत्व बताया। राकिंग किड्स प्ले स्कूल में भी क्रिसमस मनाया गया। शिक्षिका सरिता जायसवाल, शुुभी सिंह ने क्रिसमस के बारे में बताया। यहां फैंसी ड्रेस शो, डांसिंग, गेम्स हुआ।