{"_id":"5c01745dbdec224169397315","slug":"131543599197-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक के भरोसे सैकड़ो छात्रों का भविष्य दाव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक के भरोसे सैकड़ो छात्रों का भविष्य दाव पर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर(सोनभद्र)। बकरीहवा प्राथमिक विद्यालय में एक अनुदेशक होने से जहां छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन बाधित हो रहा है, वहीं बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय होता जा रहा है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी से नाराज अभिभवकों ने उच्चाधिकारियों से शिक्षक तैनात किए जाने की मांग की है।
अभिभावक रामनरेश, शिवकुमार, परशुराम, रामप्यारे, लहुमन आदि ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा पांच तक पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग सैकड़ों के करीब हैं। जिन्हें मात्र एक अनुदेशक के सहारे चलाया जा रहा है। इससे पहले एक शिक्षा मित्र की तैनाती रही, लेकिन उसको भी अन्य विद्यालय पर समायोजित कर दिया गया। जिससे बच्चों की पढ़ाई बेपटरी हो गई है। सरकार ग्रामीण इलाके की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है, लेकिन एक से कक्षा पांच तक के बच्चों को एक अनुदेशक कैसे पढ़ा कर उनका भविष्य संवारेगा। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित है। उनका कहना है कि किसी-किसी विद्यालय में दर्जनों छात्रों पर आधा दर्जन शिक्षक है और कहीं-कहीं एक शिक्षक के भरोसे सैकड़ों छात्र हैं। शिक्षा विभाग का दोहरा माप दंड छात्रों के भविष्य को अंधकारमय कर रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के उंच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिक्षक तैनात किए जाने की मांग किया है। इस संबंध में एबीएसए म्योरपुर आर पी सहाय का कहना है कि मामले की जांच कर तत्काल विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की जायेगी।