{"_id":"5c00202dbdec224163422096","slug":"131543512109-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में सुभाष सदन प्रथम, अशोक, गांधी सदन द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में सुभाष सदन प्रथम, अशोक, गांधी सदन द्वितीय
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। हिंडाल्को से संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में बृहस्पतिवार को अंर्तसदन क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें सुभाष सदन के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि अशोक व गांधी सदन को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला।
विद्यालय के इको क्लब की ओर से प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। चार सदनों के बीच हुई प्रतियोगता में सुभाष सदन प्रथम, अशोक व गांधी सदन द्वितीय व नेहरु सदन तृतीय रहा। विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। शिक्षक सुधीर कुमार नायक व डालचंद चौधरी ने गणक तथा शिक्षक राजीव कुमार तिवारी, राज कुमार यादव ने समय निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रश्नों का प्रस्तुतीकरण व उनके उत्तरों का विश्लेषण कक्षा 12 की छात्रा निक्की सिंह, कक्षा 11 की छात्रा अंजलि राय ने किया। प्रधानाचार्य ने यहां पर्यावरण के महत्व को समझाया। साथ ही विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ शिक्षक सुरेश चंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह दिया। संचालन शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, शिक्षिका मीरा जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी, सत्येन्द्र सिंह, प्रिय रंजन सिंह, अब्दुल माजिद खां मौजूद रहे।