फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विद्यापीठ के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल

विद्यापीठ के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल

Tue, 11 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विद्यापीठ के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर परिसर की एक छात्रा व दो छात्रों ने अलग-अलग वर्गों में गोल्ड मेडल हासिल कर मान बढ़ाने का काम किया है। इसी तरह पांच छात्र-छात्राओं ने शीर्ष दस में अपना स्थान बना पाने में कामयाबी हासिल किया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर) की स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में बीएफए की दीक्षा पांडेय, मास्टर आफ आर्ट के स्पर्श कुमार, एमएआई आरपीएम के सुधांशु शेखर को स्वर्ण पदक मिला है। इसी तरह बीएफए में प्रशांत कुमार, भावना मिश्रा, मनमीत यादव, भार्गवी के साथ-साथ स्नातक वाणिज्य की नाजिया समरीन शीर्ष दस में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। स्नातकोत्तर क्रम में मास्टर आफ आर्ट के सर्वेश सिंह, शिखा कुमारी, अश्विनी कुमार मिश्रा, विजय प्रकाश, अर्पिता यादव, माधुरी लहरी एवं शमशेर वारसी ने शीर्ष दस में स्थान प्राप्त किया है। एमएसडब्ल्यू की कुमारी गायत्री, सूर्य प्रताप मिश्रा, सबीला खातून, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार के हिमांशी पाठक ने शीर्ष दस में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। यह जानकारी संस्था के निदेशक प्रो. सभाजीत सिंह यादव ने दिया। यादव ने बताया कि अगले साल 18 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में संबंधितों को मेडल दिया जाएगा। पुरस्कार विश्वविघालय के परीक्षा नियंता एवं कुलसचिव के द्वारा घोषित किया गया। संस्था के निदेशक ने उपलब्धि पर सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इनसेट...
विद्यापीठ के चार छात्रों का चयन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में अध्ययनरत छात्रों का एक दल विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित वालीबाल एवं बास्केटबाल की टीम में प्रतिभाग करेंगे। बास्केटबाल में उत्कर्ष मिश्रा तथा बालीबाल की टीम में राजन दूबे, पंकज मिश्रा, रोहित कुमार का चयन हुआ हैं। संस्था के निदेशक सभाजीत यादव ने सभी को बधाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed