{"_id":"5b5f568a4f1c1b27618b7ad4","slug":"131532974730-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र चुने गए लायंस क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र चुने गए लायंस क्लब रेणुकूट के अध्यक्ष
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। लायंस क्लब रेणुकूट का 49वां अधिष्ठापन समारोह हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में रविवार की रात हुआ। इसमें दस नए लोगों को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। शैलेंद्र पांडेय को पिन पहनाकर नए अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई। नई कमेटी के पदाधिकारयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
लायन मंडल के मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन पारस अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष, बीके गुप्ता व प्रभात चतुर्वेदी का विजय डोगरा ने स्वागत किया। सचिव मुकुल श्रीवास्तव ने विगत वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद पूर्व मंडलाध्यक्ष निधि कुमार ने 10 नये सदस्यों को क्लब की सदस्यता प्रदान की। फिर विजय डोगरा ने चेंज ऑफ गार्ड के तहत नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय को अध्यक्षीय पिन पहना कर नये सत्र के लिए क्लब की बागडोर सौंप दी। पूर्व मंडलाध्यक्ष विरेंद्र गोयल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, सचिव मुकुल श्रीवास्तव, सहसचिव दीपक पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ व अन्य निर्वाचित सदस्यों, लायनेस क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, सचिव शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष पिंकी बिंदल आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पारस अग्रवाल ने सनबीम स्कूल परिसर में सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। सौ निर्धन लोगों के बीच अन्न के पैकेट वितरित किये गए। यहां मधुमेह जांच शिविर भी लगा। इसमें सुभाष राय ने निर्धन लोगों के मधुमेह की जांच की। फिर अग्रवाल ने मुर्धवा स्थित लायंस प्राथमिक विद्यालय व हिण्डाल्को अस्पताल स्थित लायंस आई केयर सेंटर का निरीक्षण किया।कार्यक्रम का संचालन शशि पांडेय व विवेक अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अमित गोयल ने किया।