फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की है जरूरत

युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की है जरूरत

Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की है जरूरत
सोनभद्र। युवा कौशल जागरूकता सप्ताह व विश्व युवा कौशल दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। इसमें युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने और उन्हें स्व रोजगार के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया गया। सबको हुनर, सबको काम के प्रति युवक और युवतियों को जागरूक कर उन्हें रोजगार के प्रति प्रशिक्षित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि कुछ विषम परिस्थितिवश युवा वर्ग के बच्चे पढ़ाई छोड़कर रोजगार की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। ऐसे बच्चों को कौशल विकास मिशन के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्म निर्भर बनायें। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हर बच्चों में कोई न कोई प्रतिभा होती है, बस उसको सही समय पर सही दिशा की जरूरत होती है। इसके लिए कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न प्रकार के ट्रेडों के तकनीकी प्रशिक्षण देकर बच्चों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जाय। इसके लिए प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यंागों को वरियता के आधार पर कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण देने का प्राविधान है। इसमें 80 प्रतिशत की उपस्थिति प्रशिक्षार्थी को अनिवार्य है। युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अंग्रेजी, कम्प्यूटर आदि के लिए भी क्लास चलाकर युवक और युवतियों को प्रशिक्षित किया जाता है। बैठक में डीआईओएस राजशेखर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed