फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जन-जन में जागे संस्कार, व्यवसन मुक्त हो घर परिवार

जन-जन में जागे संस्कार, व्यवसन मुक्त हो घर परिवार

Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जन-जन में जागे संस्कार, व्यवसन मुक्त हो घर परिवार
अनपरा। अणुव्रत समिति अनपरा के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार की सायं अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर सिनेमा रोड पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक के माध्यम से नशा से होने वाली हानियों से नागरिकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अणुव्रत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी जैन ने कहा कि देश में 200 से अधिक अणुव्रत समिति कार्यरत है जो समाज में फैले इस बुराई से लोगों को जागरूक कर रही है। नशा सामाजिक अभिशाप बन चुका है। जिस व्यक्ति को नशे की आदत लग जाती है उसका पूरा परिवार बिखर जाता है वह अकेले उसे नशे से प्रभावित न होकर अपने आसपास के लोगों को भी प्रभावित करता है। नशा शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक सभी तरह का नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम में ममता जैन, मंजुला जैन, मंजू सिंधी, रीना जैन, सुधा सिंधी आदि ने गीत व नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान अणुव्रत एक ऐसा अवदान, अपनाने से होगा कल्याण, जन-जन में जागे संस्कार व्यसन मुक्त हो घर परिवार आदि नारे लगाए गए। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि नशे से सदैव अपने व अपने परिवार के सदस्यों को दूर रखेंगे। रैली में महिलाओं व बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली में स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में शिरकत कर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। संचालन मंत्री अनिल जैन व आभार ज्ञापन अध्यक्ष समर जैन ने किया। इस मौके पर संजय जैन, मनीष गोयल, निर्मल जैन, नीशा जैन, रीना जैन, चंद्रभान गर्ग, अजय पांडेय, पुष्पा सिंह, समाजसेवी आरडी सिंह, कृष्णा सिंह, डा. केपी पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed