{"_id":"5ad62d374f1c1b390a8b5234","slug":"131523985719-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के अंतिम आदमी की मदद को आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के अंतिम आदमी की मदद को आएं आगे
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल के निदेशक गुणाधर पांडेय ने कहा है कि कंपनी के कार्मिक विभाग की टीम में असीम क्षमता है। जिसका लाभ लेकर एनसीएल के आंतरिक और बाह्य हितग्राहियों की सहूलियतों की दिशा में अनगिनत सकारात्मक एवं नायाब कार्य किए जा सकते हैं। पांडेय मंगलवार को एनसीएल मुख्यालय में पदस्थ कार्मिक विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज वे हर तरह से इस बात को लेकर सक्षम हैं कि उन्हें रोजमर्रा के जीवन के संघर्षों से रूबरू नहीं होना पड़ता है। ऐसे में सिर्फ इच्छाशक्ति की बदौलत वे चाहें तो अपनी कंपनी के कामगारों एवं समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ सकते हैं। खासकर सिंगरौली जिले में विकास की अनंत संभावनाओं के मद्देनजर उन्होंने कार्मिक अधिकारियों से अपील की कि वे स्वैच्छिक रूप से हर वह कदम उठाएं, जिससे जरूरतमंदों की जिंदगी एवं जीवन बसर करने के तरीके में कुछ न कुछ सकारात्मक बदलाव आ सके। बाह्य हितग्राहियों का विशेष संदर्भ देते हुए उन्होंने कार्मिक अधिकारियों से अपील की कि वे आगामी 100 दिन अपने बारे में न सोचकर, उस व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़े जाने के बारे में सोचें जिन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समाज का अंतिम आदमी कहते थे। इस मौके पर कार्मिक प्रमुख चाल्र्स जुस्टर, महाप्रबंधक यूपी नारायण, एके चौधरी, ए सएस हसन, शैलेंद्र सिंह, जीपी सिंह मौजूद रहे।