फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल कालोनी में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

एनसीएल कालोनी में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 10 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल कालोनी में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
एनसीएल बीना परियोजना कालोनी में गत दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे परियोजना कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि बीते रविवार से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। किसी प्रकार इधर-उधर से लोगों ने पानी का जुगाड़ कर दैनिक कार्य किया। संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आईडब्लूएसएस में फाल्ट के कारण पेयजल सप्लाई बाधित है। इधर किसी प्रकार स्थानीय बोरिंग से काम चला रहे कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने एनसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि पेयजल सप्लाई कई दिनों से बाधित है, फिर भी प्रबंधन को कोई चिंता नहीं है। शिकायत के बावजूद न तो समस्या का निराकरण हो रहा और न ही व्यवस्था में सुधार ही किया जा रहा है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी पानी सप्लाई नहीं हुई। जिससे एम, बी, ए व सी टाइप आवासों, एलसीएच, बैरक व शापिंग सेंटर में भी पेयजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि गर्मी में पेयजल किल्लत से हाहाकार मच गया है। यदि 24 घंटे में व्यवस्था को दुरुस्त कर पानी की सप्लाई शुरू नहीं कराई गई, तो वे प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने को बाध्य होंगे। स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed