{"_id":"5ab290ed4f1c1ba3238b6705","slug":"131521651949-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे देर से शुरू हो सका कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे देर से शुरू हो सका कॉपियों का मूल्यांकन
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे वित्त विहीन शिक्षकों ने बुधवार को पांच घंटे तक मूल्यांकन नहीं होने दिया। राजकीय कन्या इंटर कालेज और राजा शारदा महेश इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्रों पर सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक ताला जड़े रखा। करीब एक बजे के बाद एसडीएम राजकुमार और सीओ ज्ञान प्रकाश राय के समझाने शिक्षक ताला खोलने को राजी हुए।
वित्त विहीन शिक्षक बुधवार को सुबह आठ बजे राजकीय कन्या इंटर कालेज और राजा शारदा महेश इंटर कालेज में पहुंचकर मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इससे राजकीय विद्यालयों के शिक्षक केंद्रों के बाहर ही खड़े रहे। दोपहर करीब एक बजे सदर एसडीएम राजकुमार, सीओ ज्ञानप्रकाश राय, कोतवाल भारत भूषण तिवारी दोनों केंद्रों पर पहुंचे। शिक्षकों को समझाबुझाकर ताला खोलवाया। शिक्षकों ने धरना के दौरान चेताया कि यदि सरकार वित्त विहीन शिक्षकों के मानदेय की व्यवस्था नहीं करती है तो गुरुवार से नगर में जुलूस निकाला जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला, महामंत्री पंकज पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ लाल बिहारी गुट के जिलाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह, महामंत्री जितेंद्र सिंह, गुलाब राय, बाबू राम कुशवाहा, रामअवध कुशवाहा, डॉ. मनोज कुमार, गिरिजेश चौबे, बीएन यादव मौजूद रहे। उधर डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को पांचवें दिन राजकीय कन्या इंटर कालेज में 85 परीक्षकों ने 2556 और राजा शारदा महेश इंटर कालेज में 30 परीक्षकों ने 1191 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।