फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बसों का संचालन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

बसों का संचालन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बसों का संचालन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सोनभद्र। मांची से वाराणसी तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर गुुरुवार को राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड परिसर मेें सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार एवं जनप्रतिनिधियों पर जन समस्याओं से वास्ता, सरोकार न होने का आरोप मढ़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा शासन काल में पिछेड़े एवं नक्सल क्षेत्र के गरीबों के लिए मांची से खलियारी, वैनी, रामगढ़, राबर्ट्सगंज होते हुए वाराणसी तक रोडवेज बस सेवा प्रारंभ हुई थी। लेकिन सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही बसों का संचालन बंद हो गया। जिससे इस क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक, पुलिस कर्मियों, स्थानीय लोगों के अलावा सबसे अधिक बोर्ड परीक्षार्थियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि परीक्षा के दौरान 24 घंटे बिजली न मिलने से परीक्षार्थी पठन-पाठन सही ढंग से नहीं कर पा रहे है। बस सेवा बंद होने और वाहन चेकिंग से सर्वाधिक गरीब तबके लोग परेशान है। वक्ताओं ने कहा कि चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल मांची से राबर्ट्सगंज बस सेवा प्रारंभ कराई जाए अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महफूज आलम खां, इरफान उल्ला, शकील अहमद, कामरान खां, जावेद कुरैशी, नेहाल अहमद, शहीद अंसारी, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed