{"_id":"5a6f68574f1c1b88268b7461","slug":"131517250647-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकझोंक के बीच डायरेक्टरों का हुआ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकझोंक के बीच डायरेक्टरों का हुआ चुनाव
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद में सोमवार को सहकारिता विभाग से जुड़ी 69 सहकारी समितियों पर निदेशकों का चुनाव हुआ। कई समितियों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर नोकझोंक भी हुई। सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक समितियों पर मतदान हुआ। इसके बाद मतदान अधिकारियों की देखरेख मेें वोटों की गिनती हुई, फिर परिणाम घोषित किया गया।
सलखन: साधन सहकारी समिति मारकुंडी के नौ सेक्टरों में निदेशक पदों के लिए चुनाव में छह सेक्टरों के निदेशक निर्विरोध चुने लिए गए थे। सोमवार को तीन सेक्टर के डायरेक्टरों के लिए चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी धनश्याम प्रसाद ने बताया कि केवटा सेक्टर से श्यामाकांत, चिरहुली सेक्टर से नागेन्द्र मौर्य और सेक्टर आठ से तेज नारायनण विजयी हुए। कुरूहुल से बीरमनी देवी, बेलछ से राधा कृष्ण, महुआव कला से श्रीराम यादव, मारकुंडी से रोहित पांडेय, भभाइच से कल्लू, सलखनसे प्रभावती निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, चोपन एसओ शैलेश राय मौजूद रहे।
विंढमगंज: बुटबेढवा लैंपस के चुनाव अधिकारी अरशद खान ने बताया कि विनोद अग्रवाल, मूड़ी सेमर लैंपस से सुधीर पासवान की विजयी हुई। बभनी: बभनी ब्लॉक सभागार एवं लैंपस बभनी में बभनी, डूभा व घघरी बूथों के सदस्यों का मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान सिंह ने कहा कि बभनी से जदुवीर, मीरा, डूभा से देवराज, रामविलास, घघरी में प्रेम सागर, चपकी लैंपस पर दीप चंद्र केशरी ने जीत हासिल की। भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद दूबे, आरपी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उम्मीदवारों की जीत होने पर मिठाई बांटी।
विज्ञापन
दुद्धी: दुद्धी लैंपस के अंतर्गत दिघुल सेक्टर का चुनाव दुद्धी लैंपस कार्यालय पर हुई। निर्वाचन अधिकारी सुदामा राम ने बताया कि दिघुल सेक्टर से प्रदीप प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बीडर लैंपस के दुमहान सेक्टर के दो सीटों पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। उमेश और लवकुश की जीत हुई है। खलियारी: खलियारी कॉपरेटिव सोसाइटी के पांच बूथों पर चुनाव संपन्न हुआ। पीठासीन अधिकारी अरुण कुमार वर्मा और विजय बहादुर ने कजियारी सेें चंद्रावती, रायपुर से पप्पू जायसवाल, रईया से राजू, तेंदुआ से राजेंद्र यादव विजयी घोषित होने की घोषणा की। शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर रायपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद मौजूद रहे।
करमा: साधन सहकारी समिति करमा पर आठ सेक्टरों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी सुमित मिश्रा ने बताया कि करमा से राम प्रवेश, फूलविरया से कविता सिंह, टिकुरिया से घनश्याम मौर्य, पापी से रामसेवक, बकाही से मनोज पटेल, बैडाड़ से ओमप्रकाश, भरूहा से जगनारायण, सिरविट से राजमति जीती है। खरूआव सेक्टर से कलावती निर्विरोध चुनी गईं। एआर को-आपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। मंगलवार को सभापति, उपसभापति, तथा अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
साधन सहकारी समिति चुनाव खबर का जोड़.....
महुली/मधुपुर। महुली लैम्पस पर सोमवार को संचालक मंडल के हुए चुनाव में महुली सामान्य सीट से कामेश्वर, महुली महिला सीट से मिथिलेश देवी तथा फुलवार से सबिता देवी ने संचालक पद पर कब्जा जमा लिया। महुली लैम्पस के कुल नौ संचालक मंडल पद हेतु छह संचालक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मधुपुर क्षेत्र के बट बंतरा साधन सहकारी समिति लिमिटेड के संचालक सदस्य(डायरेक्टर) के हुए चुनाव में मधुपुर से रामकेर मौर्य, बट बंतरा से जयशंकर, सुकृत से बिहारी तथा मुबारकपुर से विजय कुमार विजयी हुए। कुल नौ सीटों में चार पर चुनाव हुआ। शेष पांच सीटों पर आमडीह से शिवकुमार मौर्य, नागनार हरैया से चंद्रावती मौर्या, गौरही से प्रमिला मौर्या, मझुई से गंगाराम मौर्य तथा लोहरा सेक्टर से कुसुम लता निर्विरोध निर्वाचित हुई।