{"_id":"5a68c95c4f1c1bb2208b523b","slug":"131516816732-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र बिजली मजदूर संगठन ने किया गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र बिजली मजदूर संगठन ने किया गेट मीटिंग
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना के गेट पर बुधवार को उप्र बिजली मजदूर संगठन ने गेट मीटिंग की। आठ जनवरी से किए गए तीन दिवसीय क्रमिक अनशन और इस दौरान ओबरा परियोजना प्रबंधन एवं संगठन के बीच हुई वार्ता, समझौते की जानकारी दी गई।
संगठन के सचिव उमेयशचंद्र ने बताया कि श्रमिक से टीजीटू पद पर पदोन्नति का अधिकार मुख्यालय के पास है। प्रबंधन ने कहा है कि वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने का पत्र लखनऊ भेजा जाएगा। कहा कि निगम मुख्यालय के निदेशक संजय तिवारी और संगठन के बीच हुई 19 जनवरी की वार्ता में निदेशक ने कहा कि ओबरा परियोजना में जो भी योग्य श्रमिक कर्मचारी हैं उन्हें तीन माह के अंदर कमेटी बना कर टीजीटू बना दिया जाएगा। रामरूप ने कहा कि प्रबंधन द्वारा यह भी सहमति बनी है कि परियोजना में गर्म सर्द वर्दी, मारकीन, गुड़, साबुन का वितरण अतिशीघ्र करवाया जाएगा। विजयशंकर तिवारी ने कहा कि आवासों का आवंटन, अनुरक्षण एवं वायरिंग जल्द किया जाएगा। बताया कि जिन कर्मियों का एरियर बकाया है, उसको लेकर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। अजय दास मिश्रा, दिनेश, शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र कुमार, लियाकत अली, विवेक कुमार, अमरेश कुमार सिह, अमरेश साहनी, राजेश चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अवधेश पांडेय और संचालन एनसी त्रिपाठी ने किया।