{"_id":"59f0d0634f1c1bcf538b90db","slug":"131508954211-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो की मौत
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में बुधवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुभाष चंद्र मौर्य (35) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उधर हादसे के बाद घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। उधर चोपन थाना क्षेत्र के तारा चंडी मंदिर के पास मंगलवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार विक्रमादित्य श्रीवास्तव (38) निवासी रेणुकूट की मौत हो गई।
दोपहर करीब 12 बजे बिच्छी गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा बाइक सवार मुड़ने लगा। उसी दौरान विपरित दिशा से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। ट्रक के टायर से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पीछे करवा कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाकर खड़ा करवाया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के विजयपुर निवासी सुभाष चंद्र मौर्य (35) के रूप में हुई है। मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी में सुभाष एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में सुभाष सपरिवार राबर्ट्सगंज में किराए के एक मकान में रहते थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। अस्पताल में घरवालों के अलावा सगे संबंधियों की भीड़ लग गई।
डाला संवाददाता के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के तारा चंडी मंदिर के पास मंगलवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार विक्रमादित्य श्रीवास्तव (38) निवासी रेणुकूट की मौत हो गई। परिवार वाले उसे लेकर हिण्डाल्को अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेणुकूट चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर दो अन्य दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रेणुकूट क्षेत्र निवासी विक्रमादित्य पुत्र मोहन लाल श्रीवास्तव किसी काम से मंगलवार की रात चोपन की ओर आए हुए थे। रात में उनकी कार चोपन के तारा चंडी मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विक्रमादित्य की मौत हो गई। लेकिन मौके पर पहुंचे परिवार वालों को सांस चलने की आशंका थी, जिस पर वे उसे हिंडाल्को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उधर शहीद स्थल पर दो महिला कही जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थीं। ऑटो के पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसमें में धक्का मार दिया जिससे पास में खड़ी अमरावती (29) पत्नी जनार्दन निवासी परासपानी व अनारकली (25) पत्नी लल्लन निवासी खैराही म्योरपुर आटो के धक्के से घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बाड़ी फ्लाईओवर के पास ट्रक ने टैम्पो में धक्का मार दिया। इससे सतीश कुमार अग्रहरि पुत्र भरत अग्रहरि निवासी चोपन घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।