{"_id":"59835d454f1c1b4b778b47b8","slug":"131501781317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। जनपद में सड़कों की बदहाल हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान को पूरी तरह विफल बताते हुए डिग्री कालेज चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका।
जिला सचिव सुशील यादव ने कहा कि अभियान के दौरान भरे गये गड्ढे पहली बरसात में ही बह गए। इस योजना में 70 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा प्रदेश सरकार ने किया है। लेकिन गड्ढा मुक्ति की गुणवत्ता ने एक बड़े घोटाले को सामने लाया है। पूरे प्रदेश में हजारो करोड़ का घोटाला किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार की तरह केवल प्रचार में जुटी हुई है। योगी सरकार की कोई योजना धरातल पर नही दिखाई पड़ रही है। छात्र नेता पवन यादव ने कहा कि बिल्ली स्टेशन मार्ग, ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग, ओबरा बग्घानाला मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। ओबरा बग्घानाला मार्ग पर बने गड्ढों से लाखो लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान पुष्पेंद्र मिश्रा, ओबरा पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, राजेश कुमार राका, दीपक कुमार, शैलेश कुमार, गौरव, प्रमोद, लल्लन चौहान, शिवानंद पासवान, जितेंद्र जायसवाल, धर्मेश सिंह, लालचंद्र मिश्रा, जयप्रकाश एवं गणेश मौजूद रहे।