{"_id":"59835d434f1c1bd93f8b45fd","slug":"131501781315-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्प शुल्क वृद्धि वापस लेने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्प शुल्क वृद्धि वापस लेने की उठाई मांग
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (दुद्धी)। स्टांप शुल्क में बेतहाशा वृद्धि किए जाने के विरोध में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। स्टाम्प शुल्क में हुई वृद्धि वापस लिए जाने की मांग उठाई। अंत में डीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन तहसीलदार मृत्युंजय सिंह को सौंपा।
अधिवक्ताओं का जुलूस कचहरी परिसर से निकल कर प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील मुख्यालय पहुंचा। संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालय और रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक बढ़े हुए स्टांप शुल्क को पूर्ववत नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ता राजस्व न्यायालय एवं रजिस्ट्रार कार्यालय के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। कहा कि अगर जिला प्रशासन इसमें उदासीनता दिखाएगा तो सात अगस्त तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दिया है कि सात अगस्त तक बढे़ स्टांप शुल्क को जिला प्रशासन नहीं वापस लिया तो अधिवक्ता आंदोलन को और भी तेज करेंगे। बार संघ अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, सत्यनारायण सिंह, रामअजोर भारती, अरुणोदय जौहरी, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, राहुल अग्रहरि, संतोष गुप्ता, मनोज मिश्रा, प्रभु सिंह, जवाहिर अग्रहरि आदि शामिल रहे।