{"_id":"5970f6634f1c1b501e8b46c3","slug":"131500575331-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे देख सकेंगे गांवों में हुए निर्माण का ब्योरा 17-25-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे देख सकेंगे गांवों में हुए निर्माण का ब्योरा 17-25-00
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्राम पंचायतों में हुए पंचायत राज विभाग की तरफ से कराए गए कार्यों का ब्योरा इकट्ठा दिया जा रहा है, अब इन्हें विभाग की एसेट डायरेक्टरी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय संगणक भी बनाए गए हैं।
पंचायत राज विभाग ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और 14वें वित्त से तमाम निर्माण करा रहा है। इन मदों से सड़क, नाली, सीसी रोड, खड़ंजा, बाथरूम, आंगनबाड़ी शौचालय, बाल मैत्री शौचालय समेत अन्य कई कार्य कराए जाते हैं। अक्सर यह होता है कि आम लोगों को क्या गांव के ही लोगों को यह नहीं पता चल पाता है कि राज्य वित्त और 14वें वित्त से गांव में क्या विकास, निर्माण कार्य कराए गए हैं। अब पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर इन कार्यों का विवरण इकट्ठा तैयार कर उसे एक पोर्टल पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना समन्वयक देवेंद्र शर्मा के मुताबिक गांवों में हुए निर्माण कार्यों का भौगोलिक प्रमाणन शुरू किया है। इसके लिए परिसंत्तियों का विवरण मंगाया जा रहा है। यह फीडिंग का कार्य ब्लॉक स्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरियों ने गांव स्तर पर स्थानीय संगणक रखा है, जो निर्माण कार्यों की फोटो खिंचेंगे और उसे सेक्रेटरियों के जरिए ब्लॉक को उपलब्ध कराएंगे। ताकि वेबसाइट पर उसकी फोटो समेत फीड कराई जा सके।