{"_id":"5938362a4f1c1b1d518b4593","slug":"131496856106-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक की टक्कर से बोडऱ (70) की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बाइक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे बभनौली वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पार करते वक्त बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे पसही निवासी बोडऱ (70) को धक्का मार दी। मधुपुर की ओर से राबर्ट्सगंज की तरफ बाइक सवार जा रहा था। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ने के साथ ही एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
यहां डॉक्टर ने पसही गांव निवासी बोडऱ को रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते वक्त मधपुर के समीप घायल की मौत हो गई। घरवाले शव वापस जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने कहा कि मृतक के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर धक्का मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।