{"_id":"67435bfd8927fbc3fd0756ca","slug":"1307-ticketless-railway-passengers-caught-during-the-campaign-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120832-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अभियान के दौरान पकड़े गए 1307 बेटिकट रेल यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अभियान के दौरान पकड़े गए 1307 बेटिकट रेल यात्री
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल की तरफ से बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को चोपन रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य स्टेशनों पर चले मेगा टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1307 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इन यात्रियों से छह लाख रुपये से अधिक की जुर्माना वसूला गया।
धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली आदि स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान रात-दिन चलाया गया। इस जांच अभियान के दौरान कुल 1307 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल रहे।
पकड़े गए यात्रियों से 6,07,920 रुपये जुर्माना वसूले गए। यात्रियों को आगे ऐसा न करने की कड़ी हिदायत दी गई। टीमों ने स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी जांच की। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल की तरफ से निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है। ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-- -
जीवनाथपुर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का ठहराव
नारायणपुर बाजार-जीवनाथपुर खंड पर तीसरी लाइन का कार्य होने के कारण रेलवे प्रशासन की तरफ से गाड़ी संख्या 03334 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू, गाड़ी संख्या 04194 सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू और गाड़ी संख्या 13346 सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का नारायणपुर बाजार स्टेशन पर ठहराव 30 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इन गाड़ियों का ठहराव जीवनाथपुर स्टेशन पर होगा। इसकी जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों को नारायणपुर बाजार स्टेशन पर उतरना हो वे जीवनाथपुर स्टेशन पर उतरकर नारायणपुर बाजार स्टेशन पहुंच सकते हैं।