फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 injured, including an infant, in jackal attack

Sonebhadra News: सियार के हमले में मासूम समेत 13 जख्मी

Sat, 17 Jan 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
13 injured, including an infant, in jackal attack
जुगैल थाना क्षेत्र में जुगैल गांव में सियार के हमले में एक मासूम समेत 13 लोग जख्मी हो गए। सियार ने सभी को दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया है। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। जुगैल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बाद लोग अपने घर के सामने धूप में खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की तरफ से आए एक सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। सभी को दौड़ा-दौड़ाकर काटने लगा। सियार के हमले में अमर सिंह (30) पुत्र महेंद्र, फुलमती (20) पुत्री भोला, गोलू (11), संदीप (10) पुत्रगण विजय, गुड्डी (30) पत्नी विजय, बच्चा देवी (60), अनंतलाल, रामअधार (19)पुत्र रामकिशुन, अंकुश (5) पुत्र रामसजीवन, सबनम (25) पत्नी अजान अली सहित 13 लोग जख्मी हो गए। सभी जुगैल गांव के रहने वाले हैं। सभी को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी को टीका लगाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया। सीएचसी से अधीक्षक सुभाष चंद्र का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed