फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   125 employees will complete the census of animals in four months

Sonebhadra News: 125 कर्मचारी चार माह में पूरा करेंगे पशुओं की गणना

Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
125 employees will complete the census of animals in four months
सोनभद्र में 21वीं पशु गणना का सोमवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रहे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर पशुगणना कर्मियों की टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पशु गणना के लिए 125 कर्मचारी लगाए गए हैं। जो चार माह में पशुओं की गणना करते हुए रिपोर्ट देंगे। पशुगणना कार्य की मानिटरिंग के लिए 22 सुपरवाईजर नियुक्त किए गये हैं। इनके माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुगणना कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया कि पशुगणना पशुधन के विभिन्न प्रजातियों के आंकड़े सरकार को पशुधन की उन्नत प्रजातियों के विकास, पशुधन के लिए सुरक्षात्मक टीकाकरण एवं विभिन्न योजनायें बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में आवश्यक डेटावेश उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि देश में पशुगणना कार्य वर्ष 1919 से किया जा रहा है। हर पांच वर्ष पर नियमित रूप से पशुगणना कराया जाता है। अब तक 20 बार पशुगणना आयोजित की जा चुकी है। 20वीं पशुगणना वर्ष 2019 में हुई थी।

इसके अनुसार जनपद में गोवंशीय पशु 550069, महिषवंशीय 148632, बकरी 240083, भेड़ 27718 और सूकर की संख्या 2226 हैं। इस मौके पर डिप्टी सीवीओ डा.अशोक कुमार, डा.रुद्रेश कुमार,डा. आनंद कुमार शर्मा, अमित, कमलेश कुमार मिश्रा, अनुभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed