फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीआरपीएफ, पीएसी ने किया फ्लैग मार्च

सीआरपीएफ, पीएसी ने किया फ्लैग मार्च

Thu, 28 Mar 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ, पीएसी ने किया फ्लैग मार्च
दुद्धी। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को भयमुक्त और निर्भीक होकर लोकसभा के चुनाव में मतदान करने के प्रति जागरूक किया। पीएसी व सीआरपीएफ के भारी संख्या में जवानों ने आधुनिक असलहों से लैस होकर पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च कोतवाली से निकलकर बस स्टेशन म्योरपुर तिराहा कस्बे के प्रमुख मार्ग से काली मंदिर रोड होते हुए अमवार रोड तक गया। एसडीएम केएस पांडेय, सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने फ्लैग मार्च के दौरान कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी नागरिक भयमुक्त होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान में भाग लें। किसी प्रकार की कोई मतदान करने में दिक्कत या दबाव हो तो तत्काल सूचना संबंधित अधिकारी को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। क्षेत्राधिकारी ने बताया की सीआरपीएफ तथा पीएससी के जवान संयुक्त रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुंदरी, कोरची, नाचनताड़, गोहड़ा, छत्तीसगढ़, झारखंड बॉर्डर से लगे ग्रामीण व जंगली क्षेत्रों में शाम चार बजे तक कांबिंग चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed