{"_id":"5c7183a7bdec2256b808074a","slug":"121550943143-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग का चला डंडा, छह इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग का चला डंडा, छह इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। भारत निर्वांचन आयोग का शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार की रात पीयूष श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने ओबरा थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा समेत आठ इंस्पेक्टरों का मिर्जापुर स्थानांतरण कर दिया। वहीं मिर्जापुर और भदोही से 11 इंस्पेक्टरों का सोनभद्र भेजा है।
बताते चले कि लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने एवं वर्ष 2017 में विधान सभा के दौरान तैनात रहने वाले इंस्पेक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है। आयोग के आदेश के क्रम में पीयूष श्रीवास्तव पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर ने जिले में तैनात इंस्पेक्टर सत्येंद्र राय का भदोही, ओबरा एसओ राजीव मिश्रा, अमित कुमार सिंह, सुभाष चंद्र राय, राजकुमार सिंह, राकेश कुमार राय, विनोद कुमार यादव और गोपालजी यादव का मिर्जापुर तबादला कर दिया। मिर्जापुर से उदय प्रताप सिंह, विश्वज्योति राय, अविनाश चंद्र सिंहा, वीरेंद्र कुमार सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, बृजेश सिंह, भदोही से संजय कुमार राय, ओंकार सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, अजय कुमार सिंह और सत्य नारायण मिश्रा को स्थानांतरण सोनभद्र किया है।