फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वाल खराब होने से बह रहा बंधे का पानी

वाल खराब होने से बह रहा बंधे का पानी

Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
वाल खराब होने से बह रहा बंधे का पानी
म्योरपुर। ब्लॉक के भलुही बंधी वाल खराब होने से उससे पानी का रिसाव लगातार जारी है। बारिश के बाद से ही पानी बंधी से बह रहा है। जानकारी के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नही हैं। इससे गर्मी के दिनों में पानी का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

म्योरपुर कस्बे से कुछ ही दूरी पर स्थित भलुही बंधी के पानी का रिसाव लगातार जारी है। इससे बंधी खाली होती जा रही है। रिसाव से बंधी का बहुत पानी बह भी गया है। काफी बड़ी बंधी होने के नाते ग्रामीण वर्ष भर इसके पानी पर आश्रित रहते हैं। गर्मी में इसमें रुकने वाले पानी के वजह से आसपास के म्योरपुर, बलियरी, बभनडीहा, पतेरीटोला आदि गांव के लोगों का काम चलता है। ग्रामीण पशुओं को पानी की व्यवस्था हो या स्वयं के लिए कपड़ा धोने से लेकर सिंचाई की सुविधा इसी बंधी पर आश्रित हैं, लेकिन इस वर्ष बरसात के बाद से ही लगातार बंधी का पानी वॉल खराब होने से बेतरतीब तरीके से बह रहा है। टूटी-फूटी नहर के जरिए बंधी का पानी ग्रामीणों के खेतों को डूबो रहा है, तो नहर के जरिए लैरा नदी तक पहुंच जा रहा है। यही हाल रहा तो गर्मी में बंधी पूरी तरह से सूख जाएगी। बंधी की मरम्मत न करने से ग्रामीणों में असंतोष है। लोगों ने बंधी की मरम्मत कराने की मांग की है। सिंचाई विभाग बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता जीबी पांडे ने कहा कि बंधी उनके विभाग से है या नहीं यह पता करने के बाद ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा सिंचाई विभाग पिपरी के जिलेदार बैजनाथ ने कहा कि वह बंधी उनके क्षेत्र में नहीं आती है, इसलिए इस संबंध में वह कुछ नहीं कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed