{"_id":"5bd8a909bdec22694e6b77bb","slug":"121540925705-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण की कवायद तेज
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन के निर्माण कार्य को लेकर पीडब्लयूडी के अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। फोर लेन के लिए सड़क के दोनों पटरियों पर लगे 1787 पेड़ों को काटा जाएगा। सोमवार को रेनूकूट वन प्रभाग के डीएफओ कार्यालय में पीडब्लूडी के अधिकारियों ने एक बैठक कर औड़ी से शक्तिनगर के सड़क के दोनों पटरियों के किनारे लगे पेड़ों को काटने पर चर्चा की। रेनूकूट वन प्रभाग के डीएफओ एम पी सिंह ने बताया कि औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण कार्य में सड़क के दोनों पटरियों पर 1787 पेड़ों की गणना की गई है।
कहा कि इन पेड़ों के बदले 3764 पौधे लगाए जाएंगे तथा इसके एवज में पीडब्लयूडी से एक करोड़ चालीस लाख रुपये खर्च के रूप में मांग की गई है। पेड़ों को जगह देख के फोर लेन के आसपास या अनपरा परिक्षेत्र में जहां जगह मिलेगी वहां रोपित किया जाएगा। कहा कि निर्माण कार्य में वन भूमि पर कार्य करने के लिए वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत पीडब्लयूडी विभाग आनलाइन आवेदन करेगा जिस पर भारत सरकार द्वारा आदेशित किये जाने के बाद ही वन भूमि पर कार्य शुरू किया जा सकता है। पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता राकेश सिंह ने वन विभाग से आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है इस दौरान सभी विधिक कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनसीएल से भी सड़क की दोनों पटरियों के नीचे पाइप लाइन को शिफ्ट करने के लिए बात की गई उस पर भी जल्द कार्य योजना बनाकर सड़क के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान अनपरा वन रेंज के रेंजर दिनेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।